गीता जयंती यानी मोक्षदा एकादशी पर गीता का सामूहिक पाठ 30 नवंबर को
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल और संस्कृत भारती की ओर से मोक्षदा एकादशी यानी गीता जयंती के अवसर पर रविवार, 30 नवंबर को महाराष्ट्र मंडल भवन में शाम 4 से 6 बजे तक गीता का सामूहिक पाठ किया जाएगा। आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल द्वारा हर वर्ष गीता जयंती मनाई जाती है।
आस्था ने आगे बताया कि गीता जयंती का आयोजन महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति और संस्कृत भारती द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर गीता के 12वें और 15वें अध्याय का सामूहिक पाठ किया जाएगा। पाठ में शामिल होने वाले इच्छुछ भक्तगण 10 नवंबर तक अपना नाम समिति को जरूर दें। अधिक जानकारी के लिए आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले 9479164401, संध्या खगन 7389646029, सृष्टि दंडवते 7000480971 और आकांक्षा गद्रे 9406291016 से उनके नंबर पर संपर्क कर सकते है।
आस्था काले ने आगे बताया कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को भगवद गीता का उपदेश दिया था। यह दिन पवित्र ग्रंथ भगवद गीता के जन्म का प्रतीक है, जो जीवन की चुनौतियों का सामना करने और धर्म के मार्ग पर चलने की शिक्षा देती है। भगवद गीता को जीवन का मार्गदर्शन ग्रंथ माना जाता है, क्योंकि इसमें जीवन को बेहतर बनाने वाले 700 श्लोक हैं जो कर्म, धर्म और मोक्ष के बारे में बताते हैं। गीता जयंती के दिन व्रत रखने और गीता का पाठ करने से मानसिक शांति, सुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है।