दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बाल श्रम और शिक्षा का अधिकार पर सुंदर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति

रायपुर। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने बाल श्रम और शिक्षा के अधिकार पर आधारित सुंदर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति सोमवार 11 नवंबर को मार्निंग असेंबली में दी। अपने नृत्य नाटिका के माध्यम से बच्चों ने यह बताने का प्रयास किया कि शिक्षा पर अमीर-गरीब नहीं सिर्फ बच्चों का अधिकार है। शिक्षा के अधिकार कानून के तहत बच्चों शिक्षा का अधिकार मिलता है। स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बच्चों को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई दी।

असेंबली का संचालन रेड हाउस के द्वारा किया गया। जिसमें हाउस मिस्ट्रेस सरिता पांडे के मार्गदर्शन में बच्चों ने नाटक की प्रस्तुति दी। जिसमें डिंपल अवधिया, प्रतिज्ञा, अभिजीत यादव, ओजस सेन और लक्ष्य पारदी ने अभियन किया। नाटक का विषय बाल श्रम और शिक्षा का अधिकार रखा गया था। चार मिनट के इस नाटक में बच्चों के शिक्षा के अधिकारों के बारे में बताया गया। वहीं बच्चों को मिलने वाली स्कालरशिप के भी विशेष उल्लेख किया गया। ताकि असेंबली में पढ़ रहे सभी बच्चे अपने अधिकारों क जान सके।

सरिता पांडे ने आगे बताया कि  इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के अधिकार कानून से परिचित कराना था। ताकि अपने आसपास रहने वाले उन बच्चों तक ये बच्चों इस संदेश को पहुंचा सके कि पैसों के अभाव में शिक्षा नहीं रूकनी चाहिए। शासन द्वारा निःशुल्क शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा के लिए स्कालरशिप भी दी जाती है।