दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बच्चों ने दिया संदेश.. मां अन्नपूर्णा का करें सम्मान

रायपुर। शादियों का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में हम सब अपने रिश्तेदारों और परिचितों की शादी में अवश्य जाते है। पार्टियों में खूब खाते है। वहां हम देखते है कि बड़ी संख्या में लोग खाना वेस्ट भी करते है। कई बार ऐसे आयोजनों में बच्चों की सीख बड़ों को संस्कार दे जाती है। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मार्निंग असेंबली में सभी को इस बात का संदेश दिया कि वे मां अन्नपूर्णा का सम्मान करें और थाली में खाना वेस्ट न करें।

ब्लू हाउस इंचार्ज स्नेहा महाजन के नेतृत्व में बच्चों ने "खाने और पानी की बचत कैसे करें?" थीम पर असेंबली कंडक्ट किया। असेंबली कंडक्शन आस्था चतुर्वेदी, विचार प्रियल ठवकर, प्लेज -ब.प्रेमा ने किया। स्नेहा महाजन ने खाने और पानी की बचत कैसे करें, इस पर कुछ उपाय बताए। मैडम ने बताया कि जितनी भूख हो उतना ही खाना प्लेट में ले और हाथ धोते वक्त नल चालू न रखे। बच्चों ने तख्ती में स्लोलन लिखकर कार्यक्रम को और रोचक कर दिया।