दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में गीता जयंती पर पाठ के साथ प्रेरक उद्बोधन 30 नवंबर को

- दिव्यांग बालिका विकास गृह समता कालोनी में होगा आयोजन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति और संस्कृत भारती रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 30 नवंबर को गीता जयंती के अवसर पर गीता के 12वें और 15वें अध्याय के पाठ के साथ वक्ताओं का प्रेरक उद्बोधन होगा। कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित दिव्यांग बालिका विकास गृह समता कालोनी में शाम 4 बजे से किया जाएगा।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय रायपुर के असिस्टेंड डायरेक्टर डॉ सुनील दास होंगे। मुख्य वक्ता के रुप में शासकीय संस्कृत महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ वैभव वसन्त कान्हे और महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद चारूशीला देव उपस्थित रहेंगीं। कार्यक्रम में संस्कृत भारती समिति के अध्यक्ष व इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के पूर्व कुलपति डॉ सतेन्द्र सिंह सेंगर और महाराष्ट्र मंडल महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

आस्था काले ने आगे बताया कि गीता जयंती के इस आयोजन को लेकर आध्यात्मिक समिति की ओर से प्रतिदिन आनलाइन मोड पर गीता के दोनों अध्याय का नियमित अभ्यास जारी है। जिसमें प्रतिदिन लोग उत्साह के साथ पाठ का अभ्यास कर रहे है।