संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने किया बीएसएफ रेजिंग डे सेलिब्रेट
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने सोमवार, 1 दिसंबर को बीएसएफ रेजिंग डे सेलिब्रेट किया। बीएसएफ जवानों की वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए और मां भारती जयकारे भी लगाए।
शिक्षिका किरण तिवसकर बच्चों को बताया कि देश के सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा में BSF के जवानों का साहस, अनुशासन और समर्पण के साथ राष्ट्र रक्षा को सर्वोपरि रखने और शांति बनाए रखने में योगदान अनुकरणीय व प्रेरणादायी है। असेंबली कंडक्शन लावण्या गिरीभट्ट, प्लेज आशीष साहू, स्पीच रूचि साहू ने व्यक्त किया।