संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने मनाया राष्ट्रीय मृदा और पर्यावरण नियंत्रण दिवस
- ‘स्वस्थ मृदा, स्वस्थ शहर’ पर हुआ आय़ोजन
रायपुर। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने इस सप्ताह राष्ट्रीय मृदा और पर्यावरण नियंत्रण दिवस पर मार्निंग असेंबली का आयोजन किया। ग्रीन हाउस असेंबली इंचार्ज शिक्षिका किरण तिवसकर के नेतृत्व में बच्चों ने दोनों दिवस सेलिब्रेट कर स्वच्छ शहर का संदेश किया।
शिक्षिका किरण ने बताया कि शुक्रवार को असेंबली में राष्ट्रीय मृदा दिवस मनाया गया। जिसमें कंडक्शन रुचि साहू, प्रतिज्ञा दिव्या कोठारी ने दिलाई। मृदा दिवस के फैक्ट्स लावण्या गिरीभट्ट प्रस्तुत किया। लावण्या ने बताया कि इस वर्ष का विश्व मृदा दिवस का थीम है ‘स्वस्थ मृदा, स्वस्थ शहर’। इसका अर्थ है कि यदि हमारे शहर की मृदा साफ़ और मजबूत होगी, तो हमारा शहर भी साफ़‑सुथरा, हरा‑भरा और खुशहाल बन जाएगा।। असेंबली में सुविचार दीक्षा साहू ने प्रस्तुत किया। छात्र तन्मय दास, रौनक साहू एवं वेदांशी साई ने सुंदर चित्र बनाए।
शिक्षिका किरण ने आगे बताया कि वहीं राष्ट्रीय पर्यावरण नियंत्रण दिवस भी मनाया गया। जिसमें कंडक्शन लावण्या गिरीभट्ट, प्रतिज्ञा तान्या यादव ने दिलाई। अपने स्पीच में रुचि साहू ने बताया कि “राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस हर साल 2 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन हमें हमारे पर्यावरण को साफ़ और सुरक्षित रखने की महत्ता की याद दिलाता है। हमें कचरा नहीं फैलाना, पानी बचाना, पेड़ लगाना और अपने आसपास को साफ़ रखना चाहिए। असेंबली में सुविचार मोक्ष साहू ने प्रस्तुत किया। छात्र तन्मय दास, रौनक साहू एवं वेदांशी साई ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सुंदर चित्र बनाया था।