दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में हुआ हनुमान चालीसा पाठ

- तात्यापारा केंद्र के साथ गीता परिवार के सदस्य भी हुए शामिल

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रो ने इस शनिवार को पूरे उत्साह के साथ रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ जारी रहा। मंडल की चौबे कालोनी, बूढ़ापारा, तात्यापारा और न्यू राजेंद्र नगर-कमल विहार केंद्र की महिलाओं ने समीपस्थ मंदिर और केंद्र की सदस्यों के घर पर पाठ किया। इस बार तात्यापारा केंद्र की महिलाओं द्वारा तात्यापारा स्थित हनुमान मंदिर में किए गए पाठ में गीता परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। और उन्होंने इस अवसर पर गीता पाठ भी किया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि चौबे कॉलोनी केंद्र द्वारा महाराष्ट्र मंडल भवन में हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र पाठ किया गया। इस दौरान मनीषा वरवंडकर , चारुशीला देव, अक्षता पंडित, स्वाती डबली, अनुपमा बोधनकर, रंजना चोपकर , गौरी क्षीरसागर, प्राची डोनगंवाकर, अल्का मराठे, रोहिणी नेने, अंजली वैद्य, राजश्री बर्वे, सेजल शाह, संध्या पांडे, पल्लवी मुक्कदम , मनीषा मुक्कदम उपस्थित थे।

काले ने आगे बताया कि बूढ़ापारा द्वारा हुए पाठ में अंजली नलगुंडवार,दीपाली करकशे, माला करकशे, अपर्णा काले, संचाली पाध्ये, वीणा वंदालकर, श्यामल जोशी, प्राची भुसारी, अल्पा ढोकलिया, मंजू काले, प्रणिता नलगुंड़वार और मंडल की उपाध्यक्ष गीता दलाल विशेष रुप से उपस्थित थे।

तात्यापारा केंद्र की महिलाओं ने तात्यापारा स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा और गीता पठन किया गया। जिसमें तात्यापारा एवं गीता परिवार के सदस्य सम्मिलित हुए। इस दौरान अल्पना मोहदीवाले, विमल कुमार साहू, हरीराम साहू, कुमुद शर्मा, कविता शेष, पल्लवी साहू, मुकुला शर्मा, मेघा खुसरे, आशा शर्मा, गोपी धूत, संगीता काबरा, आराधना शेष, मीश्रा दीदी और सुलेखा हिशीकर उपस्थित थे। वहीं न्यू राजेंद्र नगर, कमलविहार केंद्र द्वारा समीपस्थ मंदिर में हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया। ज्योति बनकर, सुखदा लाखे, मंगला मिश्रेकर, नीलिमा लाकपाले, सरिता लुलु, अल्का बापट द्वारा पाठ किया गया।