रायपुर। अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका 90 वर्षीय सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक संस्थान महाराष्ट्र मंडल रायपुर अपने सामाजिक दायित्व और कर्तव्य की कड़ी में आगामी 30 दिसंबर 2025 मंगलवार को सियान गुड़ी योजना का शुभारंभ करने जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त सियान गुड़ी योजना बुजुर्गों की सेवा का एक बड़ा अवसर है।
महाराष्ट्र मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल के समता कॉलोनी स्थित दिव्यांग बालिका विकास गृह परिसर में सियान गुड़ी योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसे मराठी में आपुलकी योजना कहा जाता है। योजना के क्रियान्वयन और रूपरेखा को लेकर सोमवार 29 दिसंबर को विशेष बैठक आयोजित की गई है। इस बार बैठक का आयोजन ऑनलाइन मोड पर शाम 7:30 बजे से किया जा रहा है। ऑनलाइन बैठक में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्यों को योजना के बारे में बताएंगे। ऑनलाइन जुड़ने के लिए लिंक महाराष्ट्र मंडल के सभी व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा जा रहा है।
खंगन में आगे बताया कि सियान गुड़ी योजना वरिष्ठ जनों के लिए है। उन्होंने मंडल के वरिष्ठ सदस्यों से विशेष अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय पर लिंक से जुड़कर योजना के बारे में जाने।