संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने मनाया युवा दिवस... स्वामी विवेकानंद को किया नमन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने सोमवार, 12 जनवरी को युवा दिवस मनाया। ग्रीन हाउस असेंबली इंचार्ज किरण मैडम के नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) मनाया गई। जिसमें असेंबली कंडक्शन रुचि साहू, प्रतिज्ञा लावण्या गिरीभट्ट, सुविचार वेदांशी साई ने प्रस्तुत किया।
किरण मैडम ने बच्चों को बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती हर साल 12 जनवरी को उनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। भारत सरकार द्वारा इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया गया है, क्योंकि उनके विचार और आदर्श युवाओं के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत हैं। विवेकानंद का मानना था कि युवाओं में ब्रह्मांड की सारी शक्तियां निहित हैं।
उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।" और "खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।" "जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी उनके प्रमुख विचार है। नर्सरी कक्षा का छात्र देवांश तिवस्कर स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में आए थे तथा अपने विचारों को सबके समक्ष रखा।