दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में ‘राम रसायन’ वैचारिक अनुष्ठान 25 जनवरी की शाम

- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति गीतों की होगी प्रस्तुति

- सियान गुड़ी, दिव्यांग बालिका विकास गृह में होगा आयोजन

रायपुर। महराष्ट्र मंडल द्वारा देश एवं धर्म के प्रति प्रेम व आस्था का सुमधुर आयोजन और वैचारिक अनुष्ठान राम रसायन का का आयोजन 25 जनवरी को मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी, दिव्यांग बालिका विकास गृह समता कालोनी रायपुर में शाम 6 बजे से किया जा रहा है।

आचार्य चेतन दंडवते ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर स्थापना की वर्षगांठ के अवसर पर यह आयोजन किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र मंडल की कला एवं संस्कृति समिति की ओर से देशभक्ति गीतों की संगीत संध्या का आयोजन किया गया है। जिसके बाद देश के प्रसिद्ध प्रत्रकार, आध्यात्मिक चिंतक, प्रखर वक्ता, संदीप अखिल के साथ समाज में समरसता लाने का वैचारिक अनुष्ठान राम रसायन का आयोजन शाम 7 से  8 बजे तक होगा। संदीप अखिल की कथा का श्रवण कर जीवन में नवऊर्जा और नवचेतना का संचार होता है।

आचार्य चेतन दंडवते ने बताया कि राम रसायन कथा का हमारे जीवन में आध्यात्मिक और नैतिक महत्व है। यह कथा केवल भगवान श्रीराम के जीवन की घटनाओं का वर्णन नहीं करती, बल्कि उनके आदर्शों, गुणों, और मर्यादाओं को जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी देती है।  आइए प्रभु श्रीराम के जीवन का अनुसरण कर हम भी अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएं।