दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में अध्यक्ष काले और सखी निवास में सचिव दंडवते ने फहराया तिरंगा

- जन-गण-गन के साथ वंदे मातरम का किया गया गायन

- अध्यक्ष और सचिव ने दी सभी को गणतंत्र पर्व की शुभकामनाएं

रायपुर।   चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने और सखी निवास (कामकाजी महिला वसती गृह) में सचिव चेतन दंडवते ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, वीर सावरकर और मां भारती के तस्वीरों पर माल्यार्पण करने और गुलाल का टीका लगाने के बाद अतिथियों ने सभी को गणतंत्र पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अजय काले ने कहा कि 26 जनवरी को हम संविधान दिवस के रुम में मनाते है। यह बताते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि 26 जनवरी 1944 को महाराष्ट्र मंडल का भी संविधान लिखा गया था। उन्होंने भारतीय संविधान में मिले हमारे कर्तव्यों और अधिकारों के सही दिशा में प्रयोग करने की बात कहीं। सचिव चेतन दंडवते ने कहा कि आज हम सभी अपना एक संविधान बनाए और उसका पालन करें। संविधान यानी नियम जो देश को चलाने के लिए बनाए गए। आपका संविधान आपको चलाने का नियम होगा। मैं इतने बजे उठूंगा, मैं अब सिर्फ इतने घंटे ही मोबाइल चलाउंगा , ऐसा कुछ भी जो आपको लगे, लेकिन करके देखिए। आपको इसका फायदा नजर आएगा।

इस अवसर पर बृहन्महाराष्ट्र मंडल के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुबोध टोले, महाराष्ट्र भवन प्रभारी निरंजन पंडित, दीपक पात्रीकर, संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रभारी परितोष डोनगांवकर, सहप्रभारी नवीन देशमुख, अधिवक्ता प्रशांत देशपांडे, निखिल मुकादम, किशोर साहू, अभय भागवतकर, सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी, दिव्या पात्रीकर, आस्था काले, अक्षता पंडित, बी. नंदिनी नायडू सहित बड़ी संख्या में मंडल के सदस्य और सखी निवास में निवासरत बच्चियां उपस्थित थीं।