दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में वाल्मिकी रामायण कथा 28 मार्च से

- पुणे के रामनाथ रामचंद्र अय्यर भक्तों को कराएंगे कथा श्रवण  

- हनुमान जयंती पर होगी नारदीय कीर्तन का आयोजन

रायपुर। अपनी आध्यात्मिक आयोजनों की श्रृंखला में महाराष्ट्र मंडल रायपुर द्वारा आगामी 28 मार्च से 1 अप्रैल तक वाल्मिकी रामायण कथा और हनुमान जयंती पर 2 अप्रैल को नारदीय कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय इस आयोजन में बुवा पुणे से पधारे रामनाथ रामचंद्र अय्यर श्रद्धालुओं और श्रोताओं को प्रभु श्रीराम के प्रेरक प्रसंगों पर प्रवचन देंगे। बतादें कि रामनाथ रामचंद्र अय्यर मराठी, हिंदी, अंग्रेजी के अच्छे जानकार है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गुरुवार 12 मार्च को महाराष्ट्र मंडल परिसर में आवश्यक आध्यात्मिक समिति की विशेष बैठक हुई। जिसमें पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी गई।

महाराष्ट्र मंडल सचिव आचार्य चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि 28 मार्च से 1 अप्रैल तक पांच दिवसीय वाल्मिकी रामायण कथा का आयोजन महाराष्ट्र मंडल द्वारा किया जा रहा है। कीर्तन अलंकार, कीर्तन कौस्तुभ ,पूर्णवाद रत्न पुरस्कार से सम्मानित पुणे के रामनाथ रामचंद्र अय्यर रामकथा सुनाएंगे। वे श्रीमद् भागवत, शिवपुराण निरुपण, गणेश पुराण कथा और वाल्मिकी रामायण के उत्तम कथा वाचक है।

दंडवते ने आगे बताया कि वहीं 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर नारदीय कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से 8 बजे तक होगी। वहीं नारदीय कीर्तन का आयोजन सुबह 6 बजे से किया जाएगा। आज हुई बैठक में सचिव चेतन दंडवते, आचार्य रंजन मोड़क, अपर्णा काळेले, आस्था काले, सृष्टि दंडवते, अक्षता पंडित,  वैशाली पुरोहित, अक्षता पंडित, श्रुति सराफ, धनश्री पेड़से उपस्थित थीं।