दिव्य महाराष्ट्र मंडल

नारी का सम्मान, समाज विकास और सशक्त राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण कदमः मीनल

- सेवाभावी कार्यों के लिए महाराष्ट्र मंडल की विशाखा तोपखानेवाले और गीता दलाल का सम्मान

रायपुर। समाज के विकास और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में नारियों का सम्मान एक महत्वपूर्ण कदम है। महिलाएं अपने जीवन में न जाने कितने दुख और गम सहन करती है, लेकिन फिर भी परिवार और समाज के उत्थान के लिए हमेशा चलती रहती है। आज रक्षा, विज्ञान, अध्ययन से लेकर आटो चलाने तक महिलाएं जीवटता के साथ कार्य कर रही है। उक्ताशय के विचार रायपुर महापौर ने वृंदावन हाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्वमंगला फाउंडेशन द्वारा आयोजित सर्वमंगल गौरव सम्मान सहारोह को संबोधित कर रही थी। बतादें कि इस अवसर पर सेवाभावी कार्यों के लिए महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले और उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल सहित अलग-अलग क्षेत्र की 61 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

वृंदावन हॉल में सर्वमंगला फाउंडेशन द्वारा आयोजित सर्वमंगल गौरव सम्मान 2026”  में अतिथि के तौर पर रायपुर महापौर मीनल चौबे, वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज, कवियत्री शशि दुबे, वास्तु मित्र शिवनारायण मूंदड़ा, कवियत्री शोभा शुक्ला उपस्थित थीं। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 61 महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अनिता दुबे एवं मीनाक्षी तिवारी द्वारा किया गया। जिसमें अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।