दिव्य महाराष्ट्र मंडल

होम डेकोर और कैंडल्स में बना सकते हैं कैरियरः डॉ. तनीषा बर्धन शर्मा

रायपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महाराष्ट्र मंडल लगातार कार्य करता है। मंडल के सड्डू –मोवा केंद्र के होली मिलन में अतिथि के रुप में पहुंची डॉ. तनीषा बर्धन शर्मा और सुनीता सिंह ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र को लेकर केंद्र की महिलाओं को जागरूक किया।  डॉ. तनीषा बर्धन शर्मा ने जहां होम डेकोर और कैंडल्स के क्षेत्र में कैरियर बनाने को लेकर टिप्स दिए वहीं सुनीता संजय सिंह ने भरतनाट्यम  और योगा को जीवन में उतारने के की सलाह दी।

सड्डू मोवा केन्द्र की संयोजिका शालिनी जोशी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। डॉ. तनीषा बर्धन शर्मा  ने होम डेकोर ,कैंडल्स मेंकिंग  और सुनीता जी ने भरतनाट्यम् और योगा कि जानकारी दी। उन्होंने सभी का आग्रह से भरतनाट्यम् भी प्रस्तुत किया । अतिथि के हाथों सड्डू केन्द्र की बहनों का सम्मान किया गया सभी सदस्य उपस्थित हुए। 

इस अवसर पर  शालिनी जोशी, प्राजक्ता एतुलवार, मनीषा होंशगाबादे , मंजूषा काळकर, उर्वशी उरगांवकर, आरती पोद्दार, अर्चना भंडारकर, माणिक आचार्य, मृणालिनी सुरावधनीवार, शीतल तलेगाँवकर, माधवी मोघे,  शुभा राजिमवाले ,वनीता चिदाम्बरे,  विशाखा दुबे , कुन्दा देवीकर, डॉ.मानसी पट्टेवार ,प्रतिभा पट्टेवार उपस्थित थी।