संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में लड़कियों के प्रवेश शुल्क पर 20 फीसदी की छूट
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लड़कियों के प्रवेश शुल्क पर 20 फीसदी की छूट दी जा रही है। इन दिनों स्कूल में जारी प्रवेश को लेकर अभिभावकों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है।
प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग प्रवेश के लिए पूछताछ करने आ रहे हैं। अभिभावक अपने बच्चों को शाला में प्रवेश भी दिला रहे है। स्कूल में प्रवेश के लिए अलग से एडमिशन डेस्क बनाया गया है। शिक्षिका तृप्ति अग्निहोत्री, आराधना लाल, अपर्णा आठले, अस्मिता कुसरे और अखिल खरे सर एडमिशन डेस्क की कमान संभाल रहे हैं। प्रियदर्शिनी नगर, संतोषी नगर, पचपेड़ी नाका सहित आसपास के मोहल्लों के साथ कई दूरस्थ इलाकों के भी अभिभावक अपने बच्चों को शाला में प्रवेश दिलाने के लिए संपर्क कर रहे हैं। एडमिशन डेस्क की ओर से अभिभावकों को स्कूल में मिलने वाले संस्कारों और अकादमिक उपलब्धि के बारे में बताया जा रहा है।