दिव्य महाराष्ट्र मंडल

रोहिणीपुरम, चौबे कालोनी सहित अन्य महिला केंद्रों में हुआ हनुमान चालीसा पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा हर शनिवार को होने वाला हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ इस शनिवार भी पूरे उत्साह के साथ जारी रही। इस शनिवार 4 अप्रैल रोहिणीपुरम, चौबे कालोनी, देंवेंद्र नगर सहित अन्य केंद्रों में श्रीराम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि रोहिणीपुरम केंद्र की महिला सदस्यों ने अपनी मासिक बैठक में केंद्र की आगामी योजनाओं पर चर्चा और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अचला मोहरीकर, संध्या खंगन, शीतल कंबलकर, अपर्णा जोशी, अलका कुळकर्णी, साधना बहिरट, मीना विभूते, मंगला कुळकर्णी, रीना बाबर, राजेश्री वैद्य, अपर्णा वरारपांडे, सुनिता  रामटेके, सोनाली कुळकर्णी, चित्रा बल्कि, विशाखा पोगडे, जयश्री गायकवाड़, अनिता लांगे, रीतु बहिरट, स्मिता बल्कि, रश्मि तनखीवाले, नीता तनखीवाले, छाया अंजनकर, सीमा बक्शी और श्रेया टल्लू उपस्थित थीं।

आस्था ने आगे बताया कि इसी तरह देवेंद्र नगर केंद्र की महिलाओं ने केंद्र की सदस्या साक्षी टोले के निवास पर चैत्र गौरी हल्दी-कुंकू और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर सविता भागडीकर, दिपाली अमीन, साक्षी टोले, मीना लोणकर, जयश्री वझे, अर्चना गुप्ता, हर्षाला भारंभे और भारतीय देवरणकर उपस्थित थी।

आस्था ने बताया कि इसी तरह चौबे कालोनी केंद्र की सदस्यों ने संयोजिका अक्षता पंडित ने निवास पर चैत्र गौरी हल्दी कुंकू और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को हल्दी कुंकू लगाकर उत्तम सौभाग्य का कामना की। तत्पश्चात सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अपर्णा कालेले, सुषमा आप्टे, प्रमोदिनी देशमुख, रंजना कठोटे, माधुरी डबली, अल्का मराठे, अंजली वैद्य, अनुपमा बोधनकर, गौरी क्षीरसागर, प्राची डोनगंवाकर, स्वाति डबली, अंजली काले, सृष्टि दंडवते, आस्था काले, निकिता भागवत, भारती पलसोदकर, अंकिता किरवई, हेमा पराड़कर और धनश्री पेड़से उपस्थित थी।

आध्यात्मिक समिति के इस अभियान में पिछले कुछ सप्ताहों से जुड़े योग साधकों द्वारा शंकर नगर स्थित शिव साई हनुमान मंदिर में हनुमान चालीस का पाठ किया गया। इस अवसर पर जीवन धम्मनजी, विनोद अग्रवाल, सपना सादीजा, दैसी अग्रवाल, सुधा कलवानी, प्रताप पापतानी, प्रकाश पापतानी, नवीन नशीने और रामा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित थे।