बौद्ध महिला समिति मेकाहारा में किया खीर का दान
रायपुर। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध महिला समिति, शंकर नगर, रायपुर द्वारा डॉ. आंबेडकर मेडिकल चिकित्सालय (मेकहारा ) मे शाम 5 बजे खीर दान का वितरण किया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में स्थित भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
खीर वितरण कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सदस्य है. इसमें सहभागी महिला तारा बोरकर, पुष्पा जागृत, अनीता मेश्राम, प्रीति मेश्राम, संध्या फूलझेले, मालती मिश्रा, कला दांडगे, उषा दारून्दे, मधु दांडगे, वैशाली गौर कार्यक्रम मे उपस्थित थे।