शिवाजी महाराज की आरती कर राज्याभिषेक दिवस के आयोजन पर चर्चा
2026-05-20 07:59 AM
162
- महाराष्ट्र मंडल में 6 जून को होगा वृहद स्तर पर आयोजन
- शिवाजी महाराज की सिंहासन पर बैठी प्रतिमा का होगा अनावरण
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति की ओर से माह की हर 19 तारीख को होने वाली शिवाजी महाराज की महाआरती के बाद आगामी 6 जून को शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर होने वाले वृहद स्तर के आयोजन पर सभासदों ने चर्चा की। अध्यक्ष की उपस्थिति में सभी ने आयोजन में अपने-अपने दायित्यों के निर्वहन की बात कहीं। वहीं लोगों को महाराष्ट्र के पुणे में बने शिवसृष्टि पार्क देखने जाने के लिए प्रेरित करने पर भी चर्चा की गई।
छत्रपति शिवाजी महाराज की आरती के बाद मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि मंडल की युवा समिति द्वारा हर माह की 19 तारीख को शिवाजी महाराजक आरती की जाती है। वहीं आगामी 6 जून को महाराज का राज्याभिषेक दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंडल परिसर में शिवाजी महाराज की सिंहासन में बैठी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। जिसकी तैयारी की जा रही है।
छत्रपति शिवाजी महाराज की महाआरती में अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन गोविंद दंडवते, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर, युवा समिति के समन्वयक विनोद राखुंडे, प्रभारी डॉ. शुचिता देशमुख, शुभम् पुराणिक, कल्याण देशपांडे, सचेतक रविंद्र ठेंगडी सहित अनेक पदाधिकारी व सभासद उपस्थित रहे।