दिव्य महाराष्ट्र मंडल

चौबे कालोनी केंद्र का मठा वितरण और शिवाजी की आरती 19 मई को

रायपुर। अपने सेवाभावी कार्यों की श्रृंखला में महाराष्ट्र मंडल के चौबे कालोनी महिला केंद्र द्वारा मंगलवार, 19 मई को सुबह 10 बजे से चौबे कालोनी स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर के पास राहगीरों को मठा वितरित किया जाएगा। वहीं माह की 19 तारीख होने के कारण शाम को मंडल परिसर में शिवाजी महाराज की आरती की जाएगी।

चौबे कालोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी आत्मानंद वार्ड के पार्षद आनंद अग्रवाल के आतिथ्य में राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने मठा वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। वहीं केंद्र की महिलाए वाइट ड्रेस कोड के साथ उपस्थित रहेंगी।

युवा समिति की प्रमुख डा. शुचिता देशमुख ने बताया कि 19 मई को शाम 7 बजे महाराष्ट्र मंडल परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की आरती की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ और युवा सभासद द्वारा शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र और आज के परिपेक्ष्य में उसे आत्मसात कर अपने जीवन में उतारने पर चर्चा की जाएगी। बतादें कि माह के हर 19 तारीख को महाराष्ट्र मंडल द्वारा शिवाजी महाराज की आरती की जाती है।