दिव्य महाराष्ट्र मंडल

स्कूल का पहला दिन बच्चे माता-पिता और दादा-दादी के साथ आए

संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में मंगलवार 16 जून को शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। प्री प्राइमरी स्कूल में बच्चों के साथ पहले दिन माता-पिता ही नहीं अपितु दादा-दादी भी स्कूल आए थे। नर्सरी में एडमिशन लेने वाले आर्या और अबीर चौधरी के दादा प्रताप सिंह चौधरी और दादी अरुणा चौधरी बच्चों को स्कूल छोड़ने आए थे। दोनों ने संत ज्ञानेश्वर महाराज और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना की। दोनों का स्कूल की संस्कृति के अनुरुप सूतमाला से स्वागत किया गया।

शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि प्राइमरी के बच्चों का स्वागत शिक्षिकाओं द्वारा तिलक व फूलों की वर्षा करके किया गया। छोटे बच्चों का स्कूल आने का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने भी शिक्षकों के पांव छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। वहीं डे शिफ्ट में धूप अधिक होने के कारण बच्चों की उपस्थिति कम थी, लेकिन उत्साह बरकरार रहा। बड़े बच्चों का तिलक और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। वहीं शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, राजगीत, सरस्वती वंदना, भोजन मंत्र बच्चों कराया गया।

आज पहले दिन प्रवेश उत्सव में प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उपप्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार, प्राइमरी इंचार्ज अपर्णा आठले, प्री प्राइमरी इंचार्ज अस्मिता कुसरे, हायर इंचार्ज तृप्ति अग्रिहोत्री, मीडिल इंचार्ज सुनिधि रोकड़े सहित सभी शिक्षणगण उपस्थित थे।