महिला केंद्रों में 127 सप्ताह से लगातार जारी हनुमान चालीसा पाठ
- मंडल के महिला केंद्रों, स्कूल, सियान गुड़ी और मंडल कार्यालय में हो रहा पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से 6 जनवरी 2024 को हर शनिवार को हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र पाठ करने का एक महाअभियान शुरू किया गया। यह अभियन पिछले 127 सप्ताह से लगातार जारी है। मंडल के 17 महिला केंद्रों, संत ज्ञानेश्वर स्कूल, शंकर नगर बालवाचनालय, सखी निवास, सियान गुड़ी और मंडल कार्यालय की इसमें सहभागिता रहती है। शनिवार को मंडल में कोई बड़ा इवेंट होने पर सभी केंद्र की महिलाएं मंडल भवन में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का पाठ करती है। यह क्रम लगातार जारी है।

महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले और सचिव चेतन दंडवते के मार्गदर्शन में इस अभियान की शुरूआत की गई। जो लगातार पिछले 127 सप्ताह से जारी है। इस शनिवार 13 जून को रोहिणीपुरम, बूढ़ापारा, अमलीडीह, चौबेकालोनी केंद्र की महिलाओं के साथ महाराष्ट्र मंडल स्टाफ और सियान गुड़ी में आने वाले वरिष्ठजनों ने पाठ किया।
आध्यात्मिक समिति की संध्या खंगन ने बताया कि इस शनिवार रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने उनके निवास पर एकत्रित होकर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया। सभी महिलाओं ने कृष्ण और हनुमान जी के हिंदी और मराठी भजन भी गाए। इस दौरान अलका कुळकर्णी, अचला मोहरीकर, चित्रा बल्की, संध्या खंगन, अपर्णा वरारपांडे, अनुभा साडेगांवकर, राजेश्री वैद्य, अनिता लांगे, मंगला कुळकर्णी, विशाखा पोगड़े, छाया अंजनकर, जयश्री भूरे, साधना बहिरट, अपर्णा जोशी, मीना विभूते, श्यामल जोशी और मीरा कुपटकर उपस्थित थीं।

आध्यात्मिक समिति की सृष्टि दंडवते ने बताया कि इसी तरह बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने बूढ़ापारा स्थित राम मंदिर में अधिकमास के अंतिम दिन शनिवार को रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा, भजन व रामजी की आरती की। इस दौरान प्रणिता नलगुंडवार, अपर्णा मोघे, अनघा करकशे, दमयंती देशपांडे, संगीता नांडकर, सुनीता साठे, मोहन देसाई, प्रदीप देशपांडे और दिनकर करकशे उपस्थित थे।

इसी तरह अमलीडीह महिला केंद्र की महिलाओं ने अपनी मासिक बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ की। इस अवसर पर महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, रेखा पिंपलगांवकर, शोभा सोनाये सरिता फडके, संध्या फुलझेले, मेघा जोशी, प्रेरणा सप्रे, प्रिया कडू, रेणू सिंग, रेणुका टोमे, प्रीति टोमे, शोभा सोनाये, अक्षरा भगाडे आदि उपस्थित रही। वहीं चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने मंडल भवन में हनुमान चालीसा पाठ, भजन और आरती का आयोजन किया। जिसमें मंडल के स्टाफ ने भी अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान मनिषा वरवंडकर, चारुशीला देव, अक्षता पंडित, प्राची डोनगांवकर, संगीता निमोणकर, अवंती अग्निहोत्री, पल्लवी मुकादम, मनिषा मुकादम, सीमा गणोदवाले, रंजना काथोटे मंडल व्यावस्थापिका बी. नंदिनी नायडू, मेस प्रभारी मंजिरी भगाड़े, श्रद्धा जोशी शामिल हुई।