दिव्य महाराष्ट्र मंडल

रायपुर श्री शिव शंभू विचार मंच विचारदर्शन कार्यशाला 20 जून को

रायपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, हिंदवी स्वराज्य, राष्ट्र निर्माण एवं समाज संगठन के प्रेरणादायी विचारों को जानने और समझने का एक विशेष अवसर राजधानी के लोगों को 20 जून को मिलने जा रहा है।

महाराष्ट्र मंडल रायपुर के सभासद और आयोजन के नगर व्यवस्था प्रमुख गणेशा जाधव पाटिल ने बताया कि  श्री शिवाजी रायगढ़ स्मारक मंडल, पुणे द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार 20 जून को सुबह 10 बजे से जागृति मंडल, संघ कार्यालय, पुराना स्टैंड,गुरुद्वारा के पास, गोविंद नगर, रायपुर में किया जा रहा है।

पाटिल ने आगे कहा कि कार्यशाला में छत्रपति शिवाजी महाराज के पूर्व के युग, उनके जीवन चरित्र, हिंदवी स्वराज्य की स्थापना, संगठन कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं समाज जागरण जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कार्यशाला पूर्णतः निःशुल्क है। आगंतकों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

पाटिल ने महाराष्ट्र मंडल, रायपुर के सभी विचारशील सदस्यों और समाजजनों से निवेदन किया है कि जो सदस्य छत्रपति शिवाजी महाराज एवं मराठों के गौरवशाली इतिहास से संबंधित विषयों को और भी करीब से जानना समझना चाहते हैं वे अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी कार्यशाला का लाभ लें।