दिव्य महाराष्ट्र मंडल

हाईटेक आंगनबाड़ी में कंफर्ट जोन में आए बच्चे... पढ़ने लिखने में बीता रहे समय

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित टाटीबंध स्थित हाईटेक आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चे अब खुद को कंफर्ट जोन मे महसूस करने लगे है। आंगनबाड़ी शुरू होने के साथ तीन-चार दिनों तक बच्चों को यहां घुलने मिलने में थोड़ा समय लगा, लेकिन अब बच्चे उत्सुकता के साथ समय से पूर्व ही पहुंच जाते है। पढ़ने और खेलने के विभिन्न उपकऱण उपलब्ध होने के कारण बच्चे बिना रोए यहां काफी समय गुजारते है।

हाईटेक आंगनबाड़ी की प्रभारी डा. शुचिता देशमुख ने बताया कि अब यहां कुल 27 बच्चे आ रहे है। जिनमें 3 साल से 5 साल के बच्चे शामिल है। बच्चों को प्रतिदिन मंडल और समाजसेवी सभासदों की ओर से नाश्ता कराया जाता है। जिसमें सोमवार से शुक्रवार तक नाश्ते का शेड्यूल बनाया गया है। बच्चों को सोमवार को इडली चटनी, मंगलवार को वेजिटेबल खिचड़ी, बुधवार को उपमा या चिला, गुरुवार को हलुवा और शुक्रवार को ढोकला या पोहा दिया जा रहा है।

हाईटेक आंगनबाड़ी की शिक्षिका मेघा पोतदार ने बताया कि 1 जुलाई से बच्चों के दिनचर्या के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। सुबह 9 से 9.15 मिनट तक प्रार्थना और देशभक्ति गीत बच्चों को सिखाया जा रहा है। उसके बाद 15 मिनट बच्चों को व्यायाम कराया जाएगा। 9.30 से 10 बजे तक अंग्रेजी की पढ़ाई कराई जाएगी। जिसके बाद आधा घंटा बच्चों के लंच के लिए होगा। 10.30 से 11.30 तक बच्चों को गणित और हिंदी पढ़ाया जाएगा। वहीं लास्ट के आधे घंटे बच्चों के खेल खिलाया जाएगा।