संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की तोशिका ने क्लीयर की सीए फाऊंडेशन परीक्षा
- इससे पूर्व रुचिका, रुद्रप्रताप, नमन और नेहा ने भी किया क्लीयर
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल (एसडीवी) की पूर्व चात्रा तोशिका अढाउ ने अपने प्रथम प्रयास में सीए फाउंडेशन परीक्षा क्लीयर कर लिया है। तोशिका संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की पूर्व छात्रा और महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सदस्य तथा शाला प्रबंधन समिति के सदस्य संजय अढाउ तथा हर्षविना अढाउ की पुत्री है। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, एसडीवी के प्राचार्य मनीष गोवर्धन व उपप्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार ने तोशिका की इस सफलता पर शुभकामनाएं दी है।
शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि तोशिका संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में सत्र 2023 24 की मेधावी छात्रा रही है जिन्होंने 12वीं वाणिज्य में 90% से अधिक अंकों से उत्तीर्ण किया था। वहीं इससे पूर्व रुचिका साहू, रुद्रप्रताप साहू, नमन विश्वकर्मा और नेहा साहू ने चार्टर्ड एकाउंटेट (सीए) फाउंडेशन की परीक्षा क्लीयर की थी।

बताते चलें कि सीए फाउंडेशन एक्जाम क्लीयर करने वाले पूर्व छात्र-छात्राओं में से रुचिका साहू ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के साल 2024-25 शिक्षा सत्र में बारहवीं की प्रावीण्य सूची में सातवां और रुद्रप्रताप साहू ने नौंवा स्थान हासिल किया था। वहीं नेहा साहू मेरिट लिस्ट में स्थान पाने से महज एक अंक से और नमन विश्वकर्मा छह अंकों से चूक गए थे।
महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि भविष्य में ये बच्चे न केवल अपने भविष्य को बेहतर तरीके से गढ़ेंगे, बल्कि अपने साथियों का भी मार्गदर्शन करेंगे। प्राचार्य गोवर्धन ने कहा कि सीए फाउंडेशन क्लीयर करने वाली तोशिका और अन्य बच्चों ने एक बार फिर अपनी बुद्धिमत्ता साबित की है। सभी बच्चे भविष्य में न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि अपनी स्कूल और शहर का नाम भी रोशन करेंगे। इन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।