संत ज्ञानेश्वर स्कूल में प्रवेश पर 50 फीसदी छूट
2026-07-08 09:07 PM
65
*संत ज्ञानेश्वर स्कूल में प्रवेश पर 50 फीसदी छूट*
0- प्रथम सौ प्रवेश लेने वाले बच्चों को शाला में मिलेगा छूट का सीधा लाभ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल में इन दिनों बच्चों को प्रवेश के लिए 50 फीसदी छूट की घोषणा की गई है। छूट का लाभ शाला में प्रवेश लेने के लिए आने वाले प्रथम सौ बच्चों को मिल पाएगा। उसके बाद यह ऑफर समाप्त हो जाएगा। शैक्षणिक क्षेत्र में करीब 50 वर्षों से समाजसेवा से जुड़े महाराष्ट्र मंडल के इस शाला की बड़ी विशेषता बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देने के साथ अच्छे संस्कारों से जोड़कर उन्हें संस्कारवान बनाना भी है।
संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने कहा कि प्रथम सौ बच्चों के प्रवेश लेने के बाद भले ही 50 फीसदी छूट का ऑफर समाप्त हो जाएगा या 15 जुलाई के बाद इस तरह की छूट से अभिभावक लाभान्वित नहीं हो पाएंगे। फिर भी इस शाला में बच्चियों के प्रवेश में 50 फीसदी छूट का लाभ देने का सिलसिला यथावत रहेगा। अनुभवी शिक्षकों के साथ आधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल क्लासेस, खेलकूद की सुविधाओं के साथ सुरक्षित व हरित परिसर इस शाला की विशेषताएं हैं।
शाला के सह प्रभारी नवीन देशमुख कहते हैं कि पिछले शिक्षा सत्र में चार बच्चों ने प्रावीण्य सूची में जगह बनाई थी। इनमें दो विद्यार्थी बर्षा परिडा और पूर्वी साहू ने 10वीं बोर्ड में यह सफलता हासिल की थी, जबकि दो विद्यार्थी रुचिका साहू और रुद्रप्रताप साहू 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में जगह सुनिश्चित की थी। इस सत्र में भी संत ज्ञानेश्वर स्कूल के रिकॉर्ड संख्या में छात्र- छात्राओं ने 90+ प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के अलावा पांचवीं और आठवीं के बच्चों का परफार्मेंस उल्लेखनीय है। इन्ही शैक्षणिक सफलताओं के कारण आज संत ज्ञानेश्वर स्कूल में नौनिहालों को प्रवेश दिलाने के लिए अभिभावकों में होड़ है।
प्रचार्य मनीष गोवर्धन की माने तो संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों का गेम्स का स्तर कितना हाई है, यह इस बार से ही समझा जा सकता है कि यहां के चार बच्चे नेशनल प्लेयर होने के कारण परीक्षा में बोनस अंक मिले हैं। राष्ट्रीय महिला स्कूल टीम की कप्तान नूतन कौशिक संत ज्ञानेश्वर स्कूल की छात्रा रह चुकीं हैं। इसी स्कूल के योगेश यादव तलवारबाजी में अनेक उपलब्धियों के साथ बड़ा नाम हैं। नचिकेत तांडी ने राष्ट्रीय तलवारबाजी स्पर्धा में गोल्ड मैडल हासिल किया है। इधर इशिका साहू नेशनल स्क्वैश टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। शाला की गोल्ड मेडलिस्ट ज्योति साहू स्कूल की गेम्स टीचर है। वहीं मनीष बाघ कराते और किक बॉक्सिंग की ट्रेनिंग से बच्चों का नियमित विकास हो रहा है।
उप प्राचार्य राहुल वोडितेलवार के अनुसार हाल ही में संत ज्ञानेश्वर स्कूल के दो बच्चे गूंजन संतवानी और शुभम् वालगुंजे चार्टर्ड एकांटेंट बन गए हैं। वहीं इसी शाला के रुद्र प्रताप सिंह, तोषिका, रुचिका साहू, नमन विश्वकर्मा और नेहा साहू ने सीए फाउंडेशन क्लीयर कर लिया है। इस तरह की अनेक उपलब्धियां संत ज्ञानेश्वर स्कूल के साथ जुडी है। यही कारण है कि अपने बच्चों को यहां प्रवेश दिलाने के बाद अभिभावकों में शिक्षा, संस्कार और सुरक्षा को लेकर एक हद तक निश्चिंतता आ जाती है।