दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मराठी अभिनव वाचक स्‍पर्धा की पुस्‍तकें वितरित, प्रतियोगिता 27 सितंबर को

 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल परिसर में शुक्रवार को मध्य प्रदेश मराठी अकादमी अभिनव पुस्तक वाचन स्पर्धा की पुस्तकें वितरित की गई।

मंडल की साहित्‍य समिति की समन्‍वयक कुमुद लाड ने पुस्तक वितरित करते हुए बताया कि वरिष्ठ समूह के लिए वसंत पुरुषोत्‍तम काले लिखित पुस्तक 'दोस्त' और कनिष्ठ समूह के लिए जीबी देशमुख लिखित ‘कुला मामाच्या देशात’ का वितरण किया गया। वाचन स्‍पर्धा के ज्‍यादातर प्रतिभागियों ने पहले ही दिन पुस्‍तक लेने के लिए मंडल में उपस्थ‍िति दर्ज कराई। 
बताते चलें कि मध्‍य प्रदेश मराठी अकादमी इंदौर 27 सितंबर को महाराष्‍ट्र मंडल में मराठी अभिनव वाचक स्‍पर्धा का आयोजन कर रहा है। इस स्‍पर्धा के साथ विभिन्‍न वर्गों के लिए स्‍वतंत्र विषय पर मराठी निबंध स्‍पर्धा का आयोजन भी किया गया है। बड़ी बात यह है कि यह स्‍पर्धा दो वर्गों किशोर वय, युवा वर्ग में होती है। इससे सात- आठ साल से लेकर बुजुर्ग तक के मराठी भाषियों में मराठी पढ़ने से लेकर पत्र लेखन और निबंध लेखन में रुचि बढ़ती है, साथ ही प्रतिस्‍पर्धा भी।