विट्ठल रूख्मणी मंदिर में महाराष्ट्र मंडल ने किया चालीसा पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार होने वाला हनुमान चालीसा का पाठ इस सप्ताह भी उल्लास के साथ जारी रहा। चौबे कालोनी, डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने जहां फूलचौक स्थित विट्ठल मंदिर में पहुंच पाठ किया वहीं तात्यापारा केंद्र की महिलाओं ने तात्यापारा स्थित हनुमान मंदिर में पाठ किया। वहीं मंडल द्वारा संचालित सियानगुड़ी में भी पाठ का क्रम प्रत्येक सप्ताह की भांति जारी रहा।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक सृष्टी चेतन दंडवते ने बताया कि डंगनिया महिला केंद्र की सदस्यों ने मंदिर में पाठ किया। इस दौरान सभी पीले रंग के ड्रेस में आई थी। हनुमान चालीसा पाठ के दौरान केंद्र की श्रद्धा मरघडे, ज्योति डोळस, दिव्या पात्रीकर, अनुजा महाडिक, अनुभा जाऊलकर, किरण इंगळे, जया भावे, श्रद्धा देशमुख, माधवी गिरहे, रश्मि डांगे उपस्थित रहीं।

सृष्टी ने आगे बताया कि इस तरह चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाओं ने पाठ किया। जिसमें केंद्र से प्रमोदिनी देशमुख, अपर्णा काळेले, मनिषा वरंवडकर, अक्षता पंडित , स्वाती डबली, अनुपमा बोधनकर, संगीता निमोणकर, अंजली वैद्य, गौरी क्षीरसागर, संध्या हिशिकर, सीमा गणोदवाले, सुषमा आपटे, सुनंदा हिशिकर, धनश्री पेंडसे , रंजना काथोटे, अर्चना मुकादम और संध्या पांडे शामिल हुई।
तात्यापारा स्थित श्री हनुमान मंदिर में आषाढ़ी एकादशी के उपलक्ष्य पर भजन मंडलियों ने भजन प्रस्तुत किया। भजनों की सुंदर प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान सभी ने हनुमान चालीसा का भी पाठ किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी संदीप देशपांडे, सुमित मोड़क, अंकिता किरवई, भारती पलसोदकर, सुमीत मोड़क, अस्मिता कुसरे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।