दिव्य महाराष्ट्र मंडल

ग्रीन डे सेलिब्रेशन में ‘बाल कवियों’ की कविताओं ने किया सभी को मंत्रमुग्ध

- संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में मनाया गया ग्रीन डे और रेसिटेशन काम्पटिशन

रायपुर। सावन का मौसम शुरू होते ही प्रकृति चारों ओर से हरियाली की चादर ओढ़ लेती है। सावन और हरियाली को सेलिब्रेट करने के लिए संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में ग्रीन डे सेलिब्रेशन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बाल कवियों ने सुंदर सुंदर कविताओं का पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चे अपने टिफिन बाक्स में ग्रीन चीला, पकोड़ा, पालक के पराठे आदि लेकर आए थे।

शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि विद्यालय परिसर में प्री प्राइमरी के बच्चों का ग्रीन डे और रेसिटेशन काम्पटिशन हुआ। सभी बच्चे ग्रीन कलर के ड्रस में आए थे और टिफिन में भी ग्रीन कलर के खाने का सामान जैसे ग्रीन चीला, पालक पकोड़ा, पुलाव, पालक के पराठे लेकर आए थे। बच्चों की पानी की बोतल भी ग्रीन कलर की थी। कार्यक्रम में कोई बच्चा ग्रीन डायनासोर तो कोई पेड़, अंगूर बनकर आया था।

बच्चों के लिए लिए रेसिटेशन काम्पटिशन भी था, बच्चों ने इंग्लिश राइम्स को बहुत ही सुंदर एक्शन और प्रॉप्स सामग्री के साथ प्रस्तुत किया। प्री प्राइमरी  इंचार्ज अस्मिता कुसरे ने बच्चों को हरे रंग के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताई। नर्सरी की छात्रा प्राजंलि ने प्राचार्य मनीष गोवर्धन का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। वहीं नर्सरी के छात्र हिमांशु कुर्रे ने सर को पौधा भेंट किया।

रेसिटेशन काम्पटिशन की निर्णायक स्नेहा महाजन व विनीता सुंदरानी थी। कार्यक्रम का संचालन शिखा गुप्ता और वनिता वैरागडे मैडम ने किया। बच्चों को उनके कक्षा व क्रमानुसार भेजने का कार्य मेघा ऋषि मैम ने किया। कार्यक्रम को सुंदर बनाने के लिए डेकोरेशन विश्वास मैम और पीयूष गोयल सर ने किया। जैसे सबके कार्य को महत्व दिया गया है वैसे ही फोर्थ क्लास में हमारी आया मदर जो बच्चों को समय-समय पर संभालती है और हमारे संजू भैया और मोनू भैया इनकी मदद के बिना हर कार्य अधूरा है। इन सबका उत्साहवर्धन के लिए प्रिंसिपल सर उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम की बधाई दी।