युवा समिति ने हाईटेक आंगनबाड़ी में दी खाघ सामाग्री और बर्तन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल, युवा समिति ने गुरुवार 6 अगस्त को टाटीबंध स्थित महतारी सदन में संचालित हाईटेक आंगनबाड़ी का भ्रमण किया। युवा समिति के सदस्यों ने वहां बच्चों के साथ समय व्यतीत किया और बच्चों के लिए स्टील के प्लेट्स, कटोरी, चम्मच और खाद्य सामग्री भेंट किया।
युवा समिति के प्रमुख शुभम पुराणिक ने बताया कि युवा समिति के सदस्यों ने हाईटेक आंगनबाड़ी में नन्हें बच्चों और शिक्षिकाओं के साथ समय व्यतीत किया और आंगनबाड़ी की कार्यप्रणाली को समझा। इस अवसर पर युवा समिति की ओर से आंगनबाड़ी आने वाले बच्चों के लिए स्टील की छोटी प्लेटस, कटोरी, चम्मच और खाघ सामाग्री भेंट की गई।
हाईटेक आंगनबाड़ी भ्रमण के दौरान युवा समिति की समन्वयक और आंगनबाड़ी की प्रभारी डा. शुचिता देशमुख, मेघा पोतदार, युवा समिति प्रमुख शुभम् पुराणिक, युवा समिति प्रमुख (महिला) श्रावणी मुकादम, समीक्षा टोले, अक्षदा मातुरकर, आदित्य ग्रृहे, सान्वी डोंगावकर उपस्थित थी।