दिव्य महाराष्ट्र मंडल

एसडीवी के प्राइमरी के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्राइमरी के छात्रसंघ का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार, 3 अगस्त को स्कूल परिसर में संपन्न हुआ। हाउस प्रिफेक्ट के साथ एजुकेशन मिनिस्टर को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने 100 परसेंट अटेंनडेंस और 100 परसेंट रिजल्ट आने पर पारितोषिक देना का वादा बच्चों से किया।

शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि ब्लू हाउस से प्रिफेक्ट मोक्ष साहू, शौर्य प्रतात सिंह, हाउस मिस्ट्रेस अंजली महाजन गुप्ता, ग्रीन हाउस से प्रिफेक्ट राघव पांडे, दिव्या कोठारी, हाउस मिस्ट्रेस रेणुक शुक्ला, रेड हाउस के प्रिफेक्ट ऋषि चड्डा, रश्मि साहू, हाउस मिस्ट्रेस श्वेता चौधरी , यलो हाउस से प्रिफेक्ट उत्कर्ष यादव, गुंजन ढंगे, हाउस मिस्ट्रेस प्रीति तिवारी ने शपथ ली। उप प्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार, वरिष्ठ शिक्षक अखिल खरे, हायर सेकंडरी इंचार्ज तृप्ति अग्निहोत्री, मीडिल इंचार्ज सुनिधि रोकड़े ने सभी को शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका विनिता सुंदरानी द्वरा किया गया। चारों हाऊस की संपूर्ण जाणकारी एवं उनकी जिम्मेदारियों के बारे में स्नेहा महाजन द्वारा बताया गया। कार्यक्रम का समापन में शिक्षिका सुदेवी विश्वास द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मेघा जैन, रोशन सिंग राजपूत, विवेक सिंग राजपूत एवं अन्य शिक्षकों की उपस्थिती सराहनीय रही।