डंगनिया केंद्र की बैठक में नजर आई ईश्वर और राष्ट्र भक्ति
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के डंगनिया महिला केंद्र की मासिक बैठक का आयोजन 15 अगस्त की शाम मंडल परिसर में किया गया। 15 अगस्त शनिवार को होने के कारण बैठक में एक ओर जहां राष्ट्रभक्ति नजर आई वहीं दूसरी ओर आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार होने वाले हनुमान चालीसा का पाठ कर भक्तिरस नजर आया।
महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी सदस्य और सखी निवास प्रभारी नमिता शेष ने बताया कि आज डंगनिया केंद्र में अंजलि काले और चित्रा जावळेकर की बीसी का आयोजन मंडल परिसर में 15 अगस्त को रखा गया। इस अवसर पर भारत माता की फोटो में माल्यार्पण कर राष्टगीत और राष्टगान का गायन किया गया। वहीं सभी सखियों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।
इस अवसर पर अंजली काले, प्रीति रणदिवे, प्रियंका राजपूत, दिपांजली भालेराव, अनुभा जाउलकर, नमिता शेष, दिव्या पात्रीकर, श्रद्धा देशमुख, श्रद्धा मरघड़े, प्रिया जोगलेकर, वंदना तेलंग, सीमा देव, अनामिका महाजन, माधवी गिरहें, सोनल फड़नवीस, अर्चना कुलकर्णी, रश्मि दलाल और जया भाले उपस्थित रहीं।