महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में हुआ हनुमान चालीसा पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की महिला केंद्रों में शनिवार 15 अगस्त की शाम नियमित रुप से होने वाले हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मंडल के न्यू राजेंद्र नगर-कमल विहार, अमलीडीह, कोटा और डंगनिया महिला केंद्रों में उत्साह के साथ पाठ किया गया। इस दौरान पाठ में पहुंची महिलाओं ने देशभक्ति गीतों का भी गायन किया। महाराष्ट्र मंडल के योग, आध्यात्मिक व स्वास्थ्य सेवा प्रभारी आस्था काले के बताया कि शनिवार को मंडल के न्यू राजेंद्र नगर-कमल विहार, अमलीडीह, कोटा और डंगनिया महिला केंद्रों की महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस की शाम अपने अपने केंद्रों में उत्साह के साथ हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक सृष्टि दंडवते ने बताया कि शनिवार को न्यू राजेंद्र नगर, कमलविहार केंद्र की मासिक बैठक में स्वतंत्रता दिवस, मित्रता दिवस सेलिब्रेट किया गया। शुरुवात श्रीराम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ से की गई। फिर सभी ने एक दूसरे को उपहार दिए और मजेदार गेम भी खेला। जिसमें ज्योति बनकर प्रथम, नीलिमा लखपाले द्वितीय, सुखदा लाखे तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर अंजली चरपे, अल्का बापट, मंगला मिश्रेकर, मैथिली ठोके, स्मिता कायंदे, तृप्ति करमरकर, सरिता लुलु, प्रीति गजबे, पुष्पा चिल्मवार, वंदना अलोनी, मनीषा चौखंडे उपस्थित थी।

आध्यात्मिक समिति की प्रमुख संध्या खंगन ने बताया कि कोटा केंद्र की महिलाओं ने भी उत्साह के साथ पाठ किया। इस दौरान वैशाली पुरोहित, प्रीति यादव, श्वेता खऱे, कुसुम मालेवार, साक्षी परमानंद, आरती दिवाते, जया देशमुख, मंजू भंडारी, डा. शुचिता देशमुख, वर्षा चोपकर, मंजूषा सांगवीं उपस्थित थीं। वहीं अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने अपराजिता शर्मा के आवास पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान संध्या फुलझेले, अर्चना धर्माधिकारी, सरिता फडके, शोभा सोनाए, प्रिया कडू, निता डुमरे, मनीषा सरोदे, रेणू सिंग, अपराजिता शर्मा उपस्थित रहीं।

संध्या खंगन ने बताया कि इसके साथ डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने महाराष्ट्र मंडल परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अंजली काले , प्रीति रणदिवे, प्रियंका राजपूत, दिपांजली भालेराव, अनुभा जाउलकर, नमिता शेष, दिव्या पात्रीकर, श्रद्धा देशमुख, श्रद्धा मरघड़े, प्रिया जोगलेकर, वंदना तेलंग, सीमा देव, अनामिका महाजन, माधवी गिरहें, सोनल फड़नवीस, अर्चना कुलकर्णी, रश्मि दलाल और जया भाले उपस्थित रहीं।