दिव्य महाराष्ट्र मंडल

परिवारों में संवाद और सामंजस्य बढ़ाने की दिशा में काम करेगी परिवार परामर्श समिति

- महाराष्ट्र मंडल के परिवार परामर्श समिति की पहली बैठक संपन्न

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की परिवार परामर्श समिति परिवारों में संवाद और सामंजस्य बढ़ाने की दिशा में कार्य करेगी। इसके लिए विभिन्न स्तर पर जागरूकता और मार्गदर्शन कार्यक्रम भी आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र मंडल में हुई परिवार परामर्श समिति की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, परिवार परामर्श समिति की समन्वयक शताब्दी पांडे, पुरुष प्रभारी दीपक पात्रीकर, महिला प्रभारी डॉ मंजिरी बक्षी और सदस्य शुभांगी आप्टे उपस्थित थीं।

डॉ मंजिरी बक्षी ने बताया कि परिवारों में संवाद, समझ और सामंजस्य बढ़ाने के उद्देश्य से पारिवारिक परामर्श समिति की बैठक में आयोजित की गई थी। विभिन्न जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से पारिवारिक एवं दाम्पत्य  संबंध, प्री-मैरिज काउंसलिंग, शिक्षक प्रबोधन, महिला जागरूकता तथा पारिवारिक समस्याओं के परामर्श एवं समाधान जैसे विषयों पर कार्य किया जाएगा। समिति द्वारा नियमित ऑनलाइन बैठकें, कार्यशालाएँ एवं प्रत्यक्ष परामर्श के माध्यम से परिवारों तक सकारात्मक मार्गदर्शन पहुंचाने का प्रयास रहेगा।

डॉ मंजिरी बक्षी ने कहा कि समाज के सदस्यों की किसी भी प्रकार की पारिवारिक समस्या, समाज के बाहर पुलिस या कोर्ट तक पहुंचने से पहले, समाज में ही सुलझाने हेतु यह समिति गठित की गई है। इस समिति का उद्देश्य सदस्यों के मानसिक संतुलन के विषयों में जागरूकता फैलाना, संवाद और विश्वास बढ़ाना  है।