दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संस्कार शाला में शोभा मोहता ने बच्चों को बताए यातायात नियम

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में हर शनिवार को लगने वाले संस्कार शाल में इस शनिवार बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। संस्कार शाला में आने वाले निचली बस्ती के बच्चों को बताया कि कि सड़क पर पैदल चलने और रोड क्रास करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

संस्कार शाला में बच्चों को पढ़ा रही मंडल की सभासद शोभा मोहता ने सबसे पहले बच्चों से मां सरस्वती की वंदना कराई। इसके बाद ब्लैक बोर्ड में सड़क सुरक्षा लिखा गया। इस वाक्स को बच्चों को पढ़ने बोला गया। उसके बाद शोभा मोहता ने बच्चों को सड़क पर चलने के नियम बताएं। उन्होंने बच्चों को बताया कि लाल बत्ती के समय क्या करना है? हरा लाइट दिखे तब क्या करना है? साथ ही ज़ेबरा क्रॉसिंग पार कैसे करना है।

शोभा मोहता ने इस तरह बच्चों को पोस्टर दिखा सड़क पर चलने के लिए नियम बताएं। बच्चों को सिखाया कि सुरक्षित होकर सड़क कैसे पार करना है। उसके बाद बच्चों से प्रश्न पूछें ताकि यह पता चल सकते कि जो पढ़ाया वह बच्चों को समझ में आया की नहीं। वहीं सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।