दिव्य महाराष्ट्र मंडल

विश्व फिजियोथेरेपी दिवसः चिकित्सकों का प्रेरक उद्बोधन 8 सितंबर को

रायपुर।  महाराष्ट्र मंडल रायपुर के फिजियोथेरेपी और पुनर्वास केंद्र द्वारा विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर फिजियोथेरेपी के महत्व, स्वास्थ्य एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यशाला और चिकित्सकों का प्रेरक उद्बोधन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार 8 सितंबर को सुबह 12 बजे से मंडल परिसर में किया गया है। 

महाराष्ट्र मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि मंडल द्वारा संचालित स्व. कृष्ण कुमार शंकर दयाल वर्मा स्मृति फिजियोथेरेपी और पुनर्वास केंद्र में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में डा. संगीता कश्यप, डा. अंकिता काळे ,डा. डीके नेताम का उद्बोधन  होगा और वहां चिकित्सीय परामर्श भी देंगे।