दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बीमारी या बड़े आपरेशन के बाद पोस्ट केयर में फिजियोथेरेपी की भूमिका खासः शताब्दी पांडे

- महाराष्ट्र मंडल में मनाया गया विश्व फिजियोथेरेपी दिवस

- डाक्टरों ने दिए हेल्थ टिप्स, बताया किन परिस्थितियों में कराए उपचार

रायपुर। किसी बड़ी बीमारी या आपरेशन के बाद मरीजों की देखभाल या यू कहिए कि पोस्ट केयर में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका बड़ी विशेष होती है।  आपरेशन के बाद डाक्टर चला जाता है, डायटिशियन आपको डाइट प्लान समझाकर चला जाएगा। लेकिन एक फिजियोथेरेपिस्ट तब तक आपके साथ रहता है जब तक आप पहले जैसे न हो जाए। यानी सीधा तौर पर घर के सदस्य की तरह वह आपसे जुड़ते है। उक्ताशय के विचार मंडल की आजीवन सभासद शताब्दी पांडे ने मंडल परिसर में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।

शताब्दी पांडे ने कहा कि कुछ समय पहले उनका एक एक्सीडेंट हुआ था, उसके बाद उन्होंने फिजियो लिया, तब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि पोस्ट केयर में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका कितनी खास होती है।  

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि मंडल समाज से सीखता है। फिजियोथेरेपी सेंटर में मरीजों को फायदा हो रहा है. यहीं हमारा उद्देश्य पूरा होता है। उन्होंने फिजियोथेरेपी सेंटर शुरू करने से लेकर अब तक डाक्टरों द्वारा मिले सहयोग के लिए उनका धन्यवाद दिया।  कार्यक्रम को मंडल उपाध्यक्ष गीता दलाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आस्था काले ने किया।