दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति मंदिर हसौद में करेगी वृहद स्तर पर पौधारोपण

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। महाराष्ट्र मंडल परिसर को हरियाली सुसज्जित करने के साथ मंदिर हसौद में वृहद स्तर पर जल्द पौधरोपण किया जाएगा। जिसकी रुपरेखा तैयार करने लिए विगत दिनों मंडल परिसर में पर्यावरण समिति की आवश्यक बैठक हुई। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष गीता दलाल ने टीम का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। वहीं मिट्टी के गणेश की कार्यशाला में गणेश की प्रतिमा में डाले गए सीड बाल की प्रशंसा की।

पर्यावरण समिति के प्रमुख पराग दलाल ने बताया कि 5 सितंबर को मंडल परिसर में हुई समिति की बैठक में उपाध्यक्ष गीता दलाल का विशेष मार्गदर्शन मिला। बीते दिनों सत्य साईं हास्पिटल में हुए पौधरोपण अभियान के बाद मंडल परिसर को हरा-भरा किया जाएगा। वहीं बीते दिनों मंडल हुई मिट्टी के गणेश बनाने की कार्यशाला में गणेश की प्रतिमा में सीड बाल डाले गए थे। ताकि बच्चे घर के गमले में उसका विसर्जन करें और उससे नया पौधा अंकुरित हो।

महिला प्रमुख अर्चना पराड़कर ने कहा कि आगामी दिनों में मंदिर हसौद के पास वृहद स्तर पर पौधरोपण महाभियान चलाया जाएगा। इसके लिए ग्रम सरपंच ने सहमति दी है। स्थान का चयन कर लिया गया है। इस माह वहां पौधरोपण किया जाएगा। मंडल परिसर में हुआ बैठक में दिव्यांग बालिका वस्ती गृह प्रभारी मालती मिश्रा, पर्यावरण समिति की संरक्षक अनघा करकशे, अंजलि काले, दिनकर करकशे व पर्यावरण समिति प्रमुख पराग दलाल उपस्थित थे। साथ ही महिला प्रमुख अर्चना पराड़कर आनलाईन मीटिंग में जुड़ी थी।