दिव्य महाराष्ट्र मंडल

श्रवण बाधित बच्चियों ने प्रस्तुत की गणपति वंदना

- गणेशोत्सव 2026 के पांचवें दिन मंडल के प्रकल्पों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

-  मराठी, हिंदी, पंजाबी व दक्षिण के गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियों से बना सामाजिक समरसता का माहौल

- महाराष्ट्र मंडल के प्रकल्पों के कार्यक्रम में श्रवण बाधिक बच्चियों ने खूब बटोरी वाहवाही

रायपुर। कोई भी चीज न सुन पाना और न बोला पाना की स्थिति में आपके चेहरे और हाथों की भाव भंगिमा आपकी भावनाओं को संप्रेषित करने का कार्य करती है। महाराष्ट्र मंडल के दिव्यांग बालिका विकासगृह में निवासरत बच्चियों ने गणेशोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सुदर प्रस्तुति दी। श्रवण बाधित बच्चियोंने शानदार गणपति वंदना प्रस्तुत किया। जिसे देखकर सभी ने खूब तालियां बजाई।

शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के पांचवें दिन महाराष्ट्र मंडल सामाजिक समरसता का केंद्र बन गया। मंडल के प्रकल्पों संत ज्ञानेश्वर स्कूल (एसडीवी), सखी निवास (कामकाजी महिला वसती गृह) और दिव्यांग बालिका विकास गृह की बच्चियों ने हिंदी, मराठी और पंजापी के साथ दक्षिण के गीतों की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। मंडल के प्रकल्पों की टीमों ने एकल और समूह नृत्य के साथ गाने की शानदार प्रस्तुति  दी। 

महाराष्ट्र मंडल के दिव्यांग बालिका विकास गृह की प्रभारी मालती मिश्रा ने बताया कि मंडल के सभी प्रकल्पों की टीम ने सांस्कृतिक रंगारंग की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ सदस्य दीपक पात्रीकर और विनय काले थे। कार्यक्रम में विशेष रुप से युवा आईएफएस पुष्कर काले भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत संत ज्ञानेश्वर की छात्रा दिव्या साहू, दिव्यांशी साहू और हेमाक्षी साहू ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

मंडल के सखी निवास में रहने वाली पूर्णिमा रात्रे अपनी सुमधुर आवाज में तेरी है जमीं, तेरा आसमां गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं प्रेमा कुम्हार ने हे गौरीनंदनगाया।  वहीं दिव्यांग बालिका विकास गृह की सीमा सारथी ने जब कोई बात बिगड़ जाए प्रस्तुत किया। वहीं महाराष्ट्र मंडल की ओर से कम्लेश्वरी साहू ने सांसों की माला में सिमरू मैं शिव का नाम गीत गाया। 

संत ज्ञानेश्वर स्कूल (एसडीवी) की ओर से कुल 9 प्रस्तुति दी गई। कक्षी तीसरी की दिव्या साहू, दिव्यांशी साहू और हेमाक्षी साहू रिमिक्स गीत में प्रस्तुति दी। वहीं हर्षिता श्रीवास, नैनसी साहू, अभिज्ञा शुक्ला और पावना लास्या ने एक नृत्य की प्रस्तुति दी। पावना और अभिज्ञा ने क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। खुशी त्रिपाठी, स्नेहा मथानी, रिद्धी साहू और शिवानी गोस्वामी ने भागड़ा प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति के रुप में दिव्यांग बालिका विकास गृह में निवासरत श्रवण बाधित गंगा निषाद, किरण साहू और शशि ने मनमोहक गणपति वंदना प्रस्तुत किया।  कार्यक्रम का संचालन संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की शिक्षिका आराधना लाल और आभार प्रदर्शन परितोष डोनगांवकर ने किया।