दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बूढ़ापारा महिला केंद्र ने मनाया दीवाली मिलन समारोह, मराठी गीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को बनाया रोचक

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के बूढ़ापारा महिला केंद्र द्वारा केंद्र की सदस्या अपर्णा मोघे के निवास पर 14 नवंबर शनिवार को केंद्र का दिवाली मिलन समारोह धूमधाम और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच मनाया गया। उत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया।

अपर्णा मोघे ने बताया कि आगंतुकों का स्वागत टमाटर सूप के साथ किया गया। उसके बाद प्रणिता नलगुंडवार के द्वारा मराठी दीवाली गीत की प्रस्तुत किया गया। 'आली माझ्या घरी ही दिवाळी' और 'दिन दिन दिवाळी' के गीतों की प्रस्तुति देकर प्रणिता ने सभी को दिल जीत लिया। केंद्र की सहसंयोजिका परिणिता खांडेकर ने सम-विषम संख्या वाला खेल सभी को खिलाया। जिसमें अर्चना मोघे प्रथम, परिणिता खांडेकर द्वितीय और सुचित्रा देशपांडे तृतीय स्थान पर रहीं।

इससे पूर्व सभी ने दीयों की जगमगाहट और फटाखों के शोर के साथ इस पल को यादगार बनाया। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, बूढ़ापारा केंद्र की वरिष्ठ सदस्य सविता मोघे, सुनिता साठे, अपर्णा काले, मनुजा काले, अर्चना मोघे, रीता लोखंडे,  रूपाली लोखंडे, दीपाली बर्वे, संगीता नांदेडकर, सुचिता काले, अनुपमा नलगुंडवार, कीर्ति करकशे, साधना गायकवाड़ और सुचित्रा देशपांडे उपस्थित रहीं।