विचारों से व्यक्ति को बूढ़ा नहीं होना चाहिएः डा. विवेक भारतीय
- ज्येष्ठ नागरिक मंच सहयोग ने मनाया दीवाली मिलन
- गणपति वंदना के साथ इस माह जन्म लेने वाले सदस्यों का सम्मान
रायपुर। उम्र का पड़ाव सिर्फ एक नंबर गेम है...। विचारों से व्यक्ति को कभी बूढ़ा नहीं होना चाहिए। अगर आप विचार से युवा है और आपका मन हमेशा सक्रिय रहता है तो आप बिल्कुल स्वस्थ्य है। छोटी-मोटी तकलीफों से घबराने की जरूरत नही है। आप वरिष्ठ नागरिक है, खुद को वृद्धजन न समझे। आपके पास ज्ञान का भंडार और अनुभव दोनों है। समाज में हो रहे बदलावों को सबसे अधिक सहर्ष आप लोगों ने ही स्वीकार किया। उक्ताशय के विचार आरोग्य धाम मंदिर के एमडी डा. विवेक भारतीय ने महाराष्ट्र मंडल में आयोजन ज्येष्ठ नागरिक मंच सहयोग के दीवाली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
बुजुर्गों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी उम्र के उस पड़ाव में है जहां खुद के देखभाल की आपको जरूरत है। आज लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूपंक्चर, योग और ध्यान, डाइट काउंसलिंग बेहद जरूरी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
सहयोग संस्था के सचिव श्याम सुंदर खंगन और दीपक पात्रीकर ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरूआत गणपति वंदना के साथ की गई। वहीं इस माह जिन सदस्यों का जन्मदिन हुआ उन्हें शुभकामनाएं दी गई। जिसमें सुरेश कोड़ापे, सुलभा सेवळीकर, कामिनी पतंगीवार, अर्चना मराठे, विद्या झाड़े, यशवंत श्रीराम कालेले और रंजना काठोटे का शामिल थी।
इस अवसर पर सहयोग की अध्यक्ष अपर्णा कालेले, रेखा उरकुरकर, रंजन भाटे, ज्योत्सना भाटे, प्रमोद गोवर्धन, दीपा गोवर्धन, सुरेश डांगे, शरद डांगे, शरद जोशी, सुनीता जोशी, दीपक पात्रीकर, दिव्या पात्रीकार, श्याम सुंदर खंगन, संध्या खंगन, कांचन केळकर, निर्मला पिंपळे, दीपांजलि भालेराव, डा. नलिनी राजिमवाले, प्रभा डबली, रंजना काठेटे, अरुण काठोटे, अर्चना मुकादम, चित्रा बल्की, डा. कमल वर्मा, दीपक पंडित सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।