पेंशनधारी 85 वर्षीय सुनंदा फड़के ने मंडल पहुंच कराया जीवित पंजीयन
2026-11-22 05:40 PM
27
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में रविवार को सुबह 10 बजे से आयोजित निःशुल्क जीवन प्रमाण पत्र शिविर में अमलीडीह निवासी 85 वर्षीय सुनंदा फड़के ने पहुंच अपने जीवन प्रमाण पत्र पंजीकृत कराया। चलने में तकलीफ होने के कारण उनकी चारपहिया वाहन शिविर कक्ष तक लाई गई।
महाराष्ट्र मंडल के कार्यकारिणी सदस्य और संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल द्वारा पेंशनधारकों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क जीवन प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 15 से अधिक पेंशन धारियों ने पहुंचकर इसका लाभ लिया।
परितोष ने आगे बताया कि शिविर में अमलीडीह निवासी 85 वर्षीय सुनंदा फड़के भी आई थी। 1941 में जन्मी सुनंदा फड़के मंडल के वरिष्ठ सदस्य है। उन्हें चलने में तकलीफ होती है, वे अपने बेटा और बहू के साथ आई थी। उनकी 62 वर्षीय बहू सरिता फड़के ने भी अपना जीवित प्रमाण पत्र अपडेट कराया।