कार्तिक पूर्णिमा पर वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने किया दीपदान
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर महादेव घाट जाकर खारुन नदी के किनारे दीपदान किया। महिलाओं ने नदी में अक्षत, फूल, हल्दी-कुंकू चढ़ाकर नदी में दीपदान किया।
वल्लभनगर केंद्र की सदस्या अपर्णा आठले ने सभी को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पावन पर्व में सेवा के माध्यम से परोपकार का संदेश निहित है। पवित्र स्नान, दान-पुण्य और दीपदान से समृद्ध यह परंपरा सभी के जीवन में श्रद्धा, आस्था और सकारात्मकता का संचार करती है कार्तिक पूर्णिमा स्नान और दीपदान के दौरान केंद्र की माधुरी गाडगिल, शुभांगी आप्टे, प्रीति केसकर, अपर्णा आठले, कंचन पुसदकर शामिल रही।