दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला 6 दिसंबर को

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला का आयोजन 6 दिसंबर को किया जा रहा है। विज्ञान प्रदर्शनी में जहां बच्चों की क्रिएटिविटी नजर आएगी वहीं आनंद मेले को लेकर स्कूल के चारों हाउस के बच्चों में उत्साह है।

स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे से विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेले का आयोजन किया जा रहा है। आज एआई के जमाने में विज्ञान मेला विद्यार्थियों की कल्‍पनाशीलता को नए ऊचाई देता है। सकारात्‍मक मार्गदर्शन के साथ अलग-अलग स्‍वरूपों में बच्चों की क्रिएटिविटी देखने का मिलती है। हमेशा की तरह इस साल भी बच्‍चों के विज्ञान मॉडल में समस्‍याओं के निराकरण पर फोकस किया जा रहा है। इसी तरह आनंद मेले में भी बच्‍चों को स्‍वयं अपने स्‍टॉल लगाने का अवसर मिलता है। व्‍यावसायिक दृष्टिकोण से भिन्‍न इन स्‍टाल्‍स पर बच्‍चों का समूह शिक्षक- शिक्ष‍िकाओं के सहयोग से मजेदार, चटपटे व स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों- नाश्‍ते, पेय से सभी को आनंदित करता है।