दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में हुआ हनुमान चालीसा पाठ

- चौबे कॉलोनी, सरोना और तात्यापारा केंद्र की महिलाओं ने किया पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों द्वारा प्रत्येक शनिवार को होने वाला हनुमान चालीसा का पाठ इस शनिवार भी उल्लास के साथ चौबे कॉलोनी, सरोना और तात्यापारा महिला केंद्रों में उत्साह के साथ किया गया। महिलाओं ने अपने-अपने केंद्रों के समीपपस्थ मंदिरों में जाकर पाठ किया।

महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी सदस्य और आध्यात्म, योग और स्वास्थ्य समिति की प्रभारी आस्था काले ने बताया कि चौबे कॉलोनी केंद्र द्वारा चौबे कॉलोनी स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस दौरान संयोजिका अक्षता पंडित, रोहिणी नेने, अपर्णा काळेले, अंजली वैद्य, स्वाती डबली, सीमा गनोदवाले और अजिता गनोदवाले उपस्थित थे।

इसी तरह सरोना केंद्र की महिलाओं ने त्रिपुरारी पुर्णिमा के उपलक्ष्य पर केंद्र की सदस्या किरण अनवेकर के निवास पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर किरण अनवेकर, शुभा गोवर्धन, सुरेखा पाठक, अनुश्री मोखरीवाले, अलका गोळे, दीपा वैद्य, जयश्री ढेकणे, मीना परदेशी, विभा पांडे और दीप्ती शिलेदार उपस्थित थीं। इसी तरह तात्यापारा केंद्र की महिलाओं ने तात्यापारा स्थिति श्री हनुमान मंदिर मे हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान महाराष्ट्र मंडल के सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, सुरभि शेष, संपदा राजिमवाले, आराधना शेष, निशा राहटगांवकर, कविता शेष, नेहा डोनगांवकर, वर्षा डांगे, कुमुद कान्हे, अल्का लेले, अस्मिता कुसरे, अल्का संत और अल्पना मोहदीवाले शामिल हुई।