दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में शुरु हुआ मूंज संस्कार... वेद मंत्रों के साथ बटुकों का हो रहा उपनयन... देखिए भव्य आयोजन की झलकियां

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में आज सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया है। इसमें पंजीकृत 10 बटुकों का मूंज संस्कार प्रारंभ हो चुका है। महाराष्ट्र मंडल के सचिव एवं आचार्य चेतन दंडवते पूर्ण विधि विधान और वेद मंत्रों के साथ इन बटुकों का आज षोडस संस्कारों में से एक उपनयन संस्कार करा रहे हैं। 

बता दें कि महाराष्ट्र मंडल में हर साल स्वयं के खर्च पर सामूहिक उपनयन संस्कार कराया जाता है, जिसमें परिजनों को इस संस्कार के लिए अतिरिक्त खर्च वहन नहीं करना पड़ता। जबकि उपनयन संस्कार को व्यक्तिगत तौर पर कराने में तकरीबन एक विवाह का खर्च परिजनों को उठाना पड़ जाता है। अधिक खर्च से बटुकों के परिजनों को मुक्त रखने के लिए महाराष्ट्र मंडल हर साल सामूहिक मूंज संस्कार का आयोजन करता है, जहां मामूली खर्च पर ही वैदिक विधान से संस्कार संपन्न हो जाता है। 
 
 

महाराष्ट्र मंडल का यह 24 वां आयोजन है। इससे पहले तकरीबन 300 से ज्यादा बटुकों का उपनयन हो चुका है, जिसमें कन्या मूंज संस्कार भी शामिल है। इस विषय पर आचार्य चेतन दंडवते ने बताया कि कन्या मूंज संस्कार का आयोजन अलग से किया जाएगा, जिसकी जानकारी समय आने पर दी जाएगी।