दिव्य महाराष्ट्र मंडल

दमयंती की जगह अपर्णा होंगी बूढ़ापारा महिला केंद्र की संयोजिका

रायपुर। चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ की बूढ़ापारा महिला केंद्र की बैठक विगत दिनों हुई। बैठक में संयोजिका दमयंती देशपांडे ने अपनी स्वेच्छा से महिला केंद्र की संयोजिका का पद छोड़ दिया। दमयंती देशपांडे ने नवीन संयोजिका के लिए अपर्णा मोघे के नाम का प्रस्ताव दिया। जिसे अनघा करकशे और रीता लोखंडे ने अपना समर्थन दिया। अपर्णा बूढ़ापारा महिला केंद्र की नवीन संयोजिका बनाई गई।

अपर्णा मोघे ने बताया कि मंडळ द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को पूरी इमानदारी से पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र मंडल द्वारा जन जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम चलाया जाना है। इसकी तैयारी महाराष्ट्र नाट्य मंडळ के निर्देशन में होगी। वहीं आगामी 28 मई को मंडळ की वार्षिक आमसभा होनी है। इसे लेकर मंडळ की सदस्यों की अधिक से अधिक उपस्थिति पर जोर दिया जा रहा है।

बैठक में जन जागरूकता अभियान के इतर अन्य सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में  मुख्य रूप से अंजली नलगुंडवार, अंजली शीतूत, श्रीलेखा गोविलकर, सुचिता काले, रीता लोखंडे, दमयंती देशपांडे, अनघा करकशे,  सुचित्रा देशपांडे, प्रीति राऊत, अपर्णा मोघे  और रूपाली लोखंडे उपस्थित थीं।