दिव्य महाराष्ट्र मंडल

योग दिवस पर महाराष्ट्र मंडल की अनोखी पहल... नौवारी साड़ी और धोती कुर्ता में सदस्यों ने किया योग... लाफिंग योग से मिट गई थकान

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र मंडळ रायपुर ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सहयोग से योग का वृहद आयोजन किया। योग करने के लिए महाराष्ट्र मंडळ ने पारंपरिक परिधान नौवारी साड़ी और धोती कुर्ता को ड्रेस कोड रखा था। महिलाओं द्वारा साड़ी में किए गए योग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं पुरुष भी धोती कुर्ता में योग करते नजर आए। 
 

कार्यक्रम के विशेष अतिथि योग गुरु और महाराष्ट्र मंडळ के वरिष्ठ सदस्य शशि वरवंडकर ने कार्यक्रम के अंत में सभी को लाफिंग योग कराया। जिसके बाद लोगों की थकावट दूर हुई और चेहरे पर मुस्कान आ गई। कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों ने शामिल होकर योग किया। कार्यक्रम की शुरूआत सूक्ष्म व्यायाम से हुई। महाराष्ट्र मंडळ के योग समिति की प्रमुख आस्था अभय काळे ने सूक्ष्म व्यायाम के फायदे बताते हुए सभी को योग कराया। जिसके बाद क्रमशः गत्यात्मक मेरू आसन, चक्की चलासन, भुजंगासन, शशांकआसन, पवनमुक्तासन, नौकासन, ताड़ासन किया गया। इन आसनों के बाद प्राणायाम कराया गया। जिसमें अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति कराया गया। वहीं अंत में सभी को ध्यान कराया गया। 
 
कार्यक्रम के अंत में योग गुरु और मंडळ के वरिष्ठ सदस्य शशि वरवंडकर ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रतिदिन कुछ समय निकालकर योग करने की अपील की। उन्होंने सभी को लाफिंग योग कराया। इसमें सभी अपने दोनों हाथ फैलाकर जोर-जोर से हंसे। उनके लाफिंग योग से योग करने वाले सभी उत्साह आ गया। 
 

तत्पश्चात महाराष्ट्र मंडळ के अध्यक्ष अजय काले, सचिव चेतन दंडवते और उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन ने वरवंडकर जी का शाल, श्रीफल और सूत माला से स्वागत किया। वहीं पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर और वैभव बर्वे आम के पौधा उन्हें भेंट किया। इसके साथ योग समिति की प्रमुख आस्था काले का सम्मान महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, नमिता शेष और विनोद राखुंडे ने किया। 
 

कार्यक्रम में मंडळ अध्यक्ष अजय काळे, सचिव चेतन दंडवते, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन, महिला प्रमुख विसाखा तोपखानेवाले, कार्यकारिणी से भागीरथ काळेले, श्रीमती नमिता शेष, गीता दलाल, रश्मि गोवर्धन, अपर्णा देशमुख, सुबोध टोले, अरविंद जोशी, अभय भागवतकर, गौरी क्षीरसागर, प्रिया बक्षी  सहित बड़ी में महिलाएं, पुरूष और बच्चे उपस्थित थे।