दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडळ के कार्यक्रमों में बढ़ेगी सरोना केंद्र की भागीदारी

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ के सरोना केंद्र की महिलाओं की हुई बैठक में आजीवन सदस्य बनाने का अभियान लगातार जारी रखने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। यह अभियान उस समय तक जारी रहेगा, जब तक सरोना क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक आयु का प्रत्येक मराठी भाषी मंडळ का सदस्य न बन जाए। 
 
सरोना केंद्र की संयोजिका जयश्री ढेकणे ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सरोना केंद्र की ओर से साल भर की होने वाली गतिविधियों और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। और लगभग सभी कार्यक्रम तय कर लिए गए है। जिसकी घोषणा अतिशीघ्र की मंडळ अध्यक्ष अजय काळे और महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले से मिलने के बाद की जाएगी। 
 
बैठक में महाराष्ट्र मंडल में होने वाले कार्यक्रमों में सरोना केंद्र की उपस्थिति को लेकर भी चर्चा की गई। और कहा गया कि उपस्थिति अधिकतम हो। साथ ही कार्यक्रमों में सरोना केंद्र की भागीदारी सुनिश्चित हो, यह प्रयास किए जाने की जरूरत है। बैठक में वनजा भावे, प्रियंका बोरवणकर, डॉ अलका गोळे, नेहा किल्लेदार, किरण अनवेकर, डॉ शुभांगी पाचघरे, मीना परदेशी, दीप्ती शिलेदार, वैशाली जोशी, प्रविणा बापट, विभा पांडे, शांती महाजन, शिखा चोरनेले उपस्थित थीं।