दिव्य महाराष्ट्र मंडल

पर्यावरण समिति ने मंडळ अध्यक्ष को सौंपी पिछले वर्ष की गतिविधियां और नये कार्ययोजना का प्रारूप

रायपुर। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में जुटी महाराष्ट्र मंडळ के सभी प्रकल्प भी अपने कामों को बखूबी कर रहे है। मंडळ की पर्यावरण समिति पौधरोपण के साथ पौधों को सहेजने का काम भी कर रही है। पर्यावरण समिति ने पिछले वर्ष सालभर की अपनी गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी 9 जुलाई रविवार को हुई मंडळ की बैठक में अध्यक्ष अजय काळे और सचिव चेतन दंडवते को सौंपी।

मंडळ के पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर ने बताया कि पर्यावरण समिति ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पिछले वर्ष कई वर्कशाप,  सम्मान समारोह, जनजागरण अभियान चलाए, वहीं समिति की बैठकों का दौर भी चलता रहा। समिति के सभी कार्य और बैठक की संपूर्ण जानकारी रजिस्टर में अंकित की गई है। इस रजिस्टर को 9 जुलाई को हुई मंडळ की बैठक में अध्यक्ष अजय काळे और सचिव चेतन दंडवते को सौंपा गया। मंडळ अध्यक्ष ने हमारे कार्यों की सराहना करते हुए इसी जीवटता के साथ आगे भी अभियान चलाने की बात कहीं।

पर्यावरण समिति के उपप्रमुख वैभव बर्वे ने बताया कि मंडल अध्यक्ष को पिछले वर्ष हुए कार्य के विवरण के साथ आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी दी गई है। उन्होंने बताया कि स्कूल खुल चुके है, ऐसे में जल्द की राजधानी के स्कूलों में पर्यावरण को लेकर वर्कशाप और सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। वहीं बीते दिनों हुई समिति की बैठक के बाद पौधरोपण का अभियान चल रहा है। जुलाई माह में नगर निगम के पौधरोपण अभियान के साथ जुड़कर पर्यावरण समिति भी पौधे लगा रही है। वहीं पर्यावरण संरक्षण और पौधों की सुरक्षा को लेकर भी सजग है।