दिव्य महाराष्ट्र मंडल

फिलैटलिस्ट विजय लाड का सम्मान... डाक टिकटों के संग्रह पर डाक विभाग ने किया सम्मानित

रायपुर। राजधानी के वरिष्ठ फिलैटलिस्ट विजय कुमार लाड का रायपुर डाक विभाग ने सम्मान किया। उन्हें यह सम्मान भारतीय डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत  प्रधान डाकघर रायपुर में फिलेटेली दिवस का आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन विगत 11अक्टूबर को किया गया। विजय लाड के इस सम्मान पर महाराष्ट्र मंडळ के अध्यक्ष अजय काळे, सचिव चेतन दंडवते सहित कार्यकारिणी ने उन्हें बधाई दी।

डाक विभाग द्वारा इस आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ डाक टिकट संग्रहकर्ताओ को आमंत्रित किया गया था। शालेय विद्यार्थियो के लिए डाक टिकट के विभिन्न पक्षों, शिक्षा, सामान्य ज्ञान, भविष्य की धरोहर आदि पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ फिलेटलिस्ट विजय कुमार लाड एवं सुश्री कुमुद लाड (आजीवन सदस्य महाराष्ट्र मंडल रायपुर) ने डाक टिकट के शैक्षिक महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य पोस्ट मास्टर, प्रधान डाकघर रायपुर ने नगर के वरिष्ठ डाक टिकट संग्रहकर्ता विजय कुमार लाड को प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मैनपाट पर स्थित बुद्ध प्रतिमा, भोरमदेव के मंदिर, लेमरू अभयारण्य, कोटमी सोनार का क्रोकोडाइल पार्क पर विशेष आवरण एवं पोस्ट कार्ड जारी किया गया।